उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: वाहन में अंगीठी जलाकर सोए टैक्सी चालक की दम घुटने से मौत

नैनीताल न्यूज़– नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचे एक टैक्सी चालक की वाहन के भीतर अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। चालक सुबह वाहन के अंदर कंबल ओढ़े बेसुध अवस्था में मिला, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मनीष गंधार (निवासी सिरोहा यमुनापार, मथुरा उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार मनीष गंधार शनिवार को टैक्सी वाहन संख्या यूपी-16 जेटी-8565 से नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचा था। रात करीब नौ बजे उसने सूखाताल पार्किंग में वाहन खड़ा किया और ठंड से बचने के लिए वाहन के भीतर कोयले की अंगीठी जलाकर कंबल ओढ़कर सो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) देर रात हुए आईएएस- पीसीएस अधिकारियों के तबादले

 

रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भी जब चालक नहीं उठा तो पार्किंग कर्मचारियों को संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल हेम चंद्र पंत पुलिस टीम के साथ पहुंचे और वाहन को हिलाकर चालक को जगाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से कुमाऊँ को मिली बड़ी सौगात।

 

इसके बाद पुलिस ने वाहन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार चालक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया अंगीठी से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ सीएम धामी की जवानों को सौगात, नई भर्तियों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

 

कोतवाल ने बताया कि मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

 

पुलिस ने ठंड के मौसम में वाहन के भीतर अंगीठी या किसी भी प्रकार के जलते ईंधन का उपयोग न करने की अपील की है, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।