उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: सनरूफ से बाहर निकले युवक की मौत, टूरिस्टों की SUV पलटी; 3 गंभीर

नैनीताल जिले में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरेली निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भवाली थाना क्षेत्र के रातीघाट के पास उस समय हुआ, जब अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की SUV अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय एक युवक कार के सनरूफ से बाहर निकलकर प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहा था। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार तेज झटके के साथ पलट गई और युवक सनरूफ व सड़क के बीच बुरी तरह दब गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने नंदा देवी महोत्सव के सकुशल आयोजन के लिए सुरक्षाकर्मियों को किया ब्रीफ,

 

 

सनरूफ बना मौत की वजह
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 36 वर्षीय रवि कुमार पटेल निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। रवि अपने रिश्तेदारों के साथ SUV में सवार होकर जागेश्वर धाम मंदिर दर्शन के लिए आए थे। वापसी के दौरान रातीघाट के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

 

हादसे में रवि का सिर गंभीर रूप से चोटिल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार में मौजूद अन्य तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक का चुनाव लड़ चुके इस नेता की हुई भाजपा में हुई वापसी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

 

पुलिस ने कड़ी मशक्कत से निकाला शव
घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद रवि के शव को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि सभी युवक आपस में रिश्तेदार हैं और चाचा-ताऊ के लड़के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन देर रात नैनीताल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून बॉर्डर से लौटे निहंग, देर रात डीएम-एसएसपी से वार्ता सफल; जानिए 16 जून से अब तक पूरे विवाद की टाइमलाइन

 

हादसे के कारणों की जांच जारी
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन के आगे अचानक कोई चीज आ गई होगी या फिर चालक ने वाहन को जबरन पहाड़ी की ओर मोड़ने की कोशिश की होगी, जिससे संतुलन बिगड़ गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।