उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव में किशोर पंत बने अध्यक्ष, मोहन बिष्ट सचिव और आदित्य कुमार शर्मा बने कोषाध्यक्ष, पढ़े खबर

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट को हार का सामना करना पड़ा है। कांटे की टक्कर में किशोर पंत ने 20 वोट से जीत हासिल की है।

शुक्रवार को देर शाम बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सुनील पुंडीर, सचिव पद पर अधिवक्ता मोहन सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पद पर योगेश लोहनी, संयुक्त सचिव प्रेस के पद पर योगेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार शर्मा, लेखाधिकारी पद पर राजेंद्र प्रसाद पांडे और महिला उपाध्यक्ष पद पर भगवती पलड़िया के जीतने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नवविवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 10 माह पूर्व हुआ था विवाह

जजी परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे चुनाव समिति की ओर से विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। दो बार पूर्व में हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके गोविंद सिंह बिष्ट को किशोर पंत ने कड़ी टक्कर दी। मतदान शुरू होने से लेकर मतगणना के आखिरी चरण तक बिष्ट के जीतने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन आखिरकार पंत ने जीत दर्ज कर इन कयासों को गलत साबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) - एक बार फिर देश के 11 राज्यों में बड़ा कोरोना, रहे सावधान!

वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाली भगवती पलड़िया ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुलक्षणा श्रीवास्तव को 420 मतों से बड़ी मात दी। योगेश लोहनी ने 111 के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात देकर संयुक्त सचिव का ताज हासिल करा। वही जल्द ही बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ लुटेरी दुल्हन निकली एचआईवी संक्रमित, संपर्क में आए लोगों में बढ़ी दहशत, तीन में पाए गए लक्षण

वोट अंतर
अध्यक्ष
किशोर पंत- 373
गोविंद सिंह बिष्ट-353

उपाध्यक्ष
सुनील पुंडीर- 298
जितेंद्र सिंह बोरा- 208
धर्मेंद्र सोलंकी- 168
संजय कुमार- 53

उपाध्यक्ष महिला
भगवती पलड़िया- 565
सुलक्षणा श्रीवास्तव-145

सचिव-
मोहन सिंह बिष्ट-252
ललित मेर- 183
संतोष कुमार नेगी- 163
जितेंद्र सिंह बिष्ट-121

संयुक्त सचिव
योगेश लोहनी- 315
विपिन कुमार- 204
प्रदीप लोहनी- 204


संयुक्त सचिव प्रेस
योगेंद्र कुमार पाठक-377
सुधांशु तिवारी-282
रविंद्र पाल सिंह तोमर- 63

कोषाध्यक्ष
आदित्य कुमार शर्मा- 362
चंदन बोरा- 331

लेखाधिकारी
राजेंद्र प्रसाद पांडे- 422
गौरव सिंह बिष्ट- 284