उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां एक अधिकारी ने पुलिस कांस्टेबल को गिरा-गिरा कर पीटा, वीडियो हुई वायरल, जिलाधिकारी हरिद्वार ने दिए जांच के आदेश

हरिद्वार न्यूज– ये खबर हरिद्वार से है जहां एक अधिकारी ने एक कांस्टेबल को जमीन पर गिरा कर पीटा है। वही इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- डीएम ने इन्हें बनाया कालाढूंगी का उप जिलाधिकारी

बताया जा रहा है कि अधिकारी किसी बात को लेकर कांस्टेबल से नाराज थे। लिहाजा वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक अधिकारी कैसे एक कांस्टेबल को गिरा-गिरा कर पीटने का प्रयास कर रहे हैं। वहाँ मौजूद कई पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारी भी बीच बचाव करते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ पुलिस ने फर्जी प्रमाण प्रस्तुत कराकर अभियुक्त को जमानत दिलाने वाले को किया गिरफ्तार

वही यह मामला सुर्खियों में आते ही जिलाधिकारी हरिद्वार ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि एडीएम हरिद्वार इस मामले की जांच करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर) हल्द्वानी कबाड़ का काम करने वाला निकला स्मैक तस्कर, लाखो की स्मैक के साथ गिफ्तार