उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- (अच्छी खबर) प्रदेश में 7.85 लाख से ज्यादा वृद्धा, विधवा व दिव्यांगों को हर महीने पेंशन देने का ट्रायल सफल, पढ़े पूरी खबर।

उत्तराखंड राज्य के 7.85 लाख से अधिक वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशनरों को हर महीने पेंशन देने का ट्रायल सफल रहा। वही समाज कल्याण विभाग के निदेशक आशीष भटगई के मुताबिक सभी पेंशनरों के खातों में अप्रैल की पेंशन डाल दी गई है। इसी सप्ताह मई की पेंशन भी जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर वन अधिकार समिति के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर बैठक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी पेंशनरों को हर महीने पेंशन देने के निर्देश दिए थे। समाज कल्याण विभाग की ओर से ट्रायल के तौर पर इस महीने से पेंशन देने की शुरूआत कर दी गई है। विभाग के निदेशक के मुताबिक पेंशन के रूप में 100 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ सीआरपीएफ में तैनात दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

मई की पेंशन जारी किए जाने के बाद जुलाई से नियमित रूप से पेंशनरों को हर माह पेंशन मिलने लगेगी। देहरादून के जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन बताते हैं कि पेंशन जारी करने में कोषागार और विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का सहयोग रहा। देहरादून जिले में 80 हजार पेंशनरों की पेंशन जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण एवं रोजगार को लेकर विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने की सर्वदलीय बैठक