उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: आज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, तापमान में गिरावट से राहत

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दे दिए हैं। बढ़ती गर्मी के बीच अब लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। अन्य पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है।

वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सहित अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव का असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि खराब मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।