उत्तराखण्डगढ़वाल,

यूकेएसएसएससी पेपर लीक: एसआईटी ने खालिद के घर मारा छापा, बहन और पिता से घंटों पूछताछ

हरिद्वार न्यूज़- यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण की जांच में एसआईटी ने तेज़ी पकड़ ली है। शनिवार देर रात एसआईटी प्रमुख जया बलूनी अपनी टीम के साथ आरोपित खालिद के घर पहुंचीं और करीब तीन घंटे से अधिक समय तक स्वजन से सख्त पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-यहाँ ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर छापेमारी, मिला ऐसी दवाओं का जखीरा, पुलिस भी हुई हैरान

 

 

सूत्रों के अनुसार, जांच टीम ने खालिद की बहन और पिता से अलग-अलग सवाल-जवाब किए। इस दौरान घर की गहन तलाशी भी ली गई और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए।

 

 

एसआईटी प्रमुख जया बलूनी ने बताया कि खालिद की बहन की ओर से अब तक मांगे गए शैक्षिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, इसलिए आगे भी पूछताछ का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- करवा चौथ की पूर्व संध्या पर दर्दनाक हादसा: दोस्त के बर्थडे से लौट रहे पूर्व सभासद के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी मेहंदी लगाए करती रही इंतजार

 

 

देर रात हुई इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां प्रसाद ना खरीदने पर दुकानदारों में श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट,श्रद्धालुओं के कपड़े भी फाड़े, दुकानदारों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

एसआईटी का कहना है कि जब तक सभी बयानों में समानता और सटीकता नहीं आती, तब तक पूछताछ जारी रहेगी।