उत्तराखण्डकुमाऊं,

छात्र संघ अध्यक्ष ललिता परगाई के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय गौलापार की भूमि हस्तांतरण को लेकर सांसद व डीएम को सौंपा ज्ञापन

लालकुआं न्यूज़– राजकीय महाविद्यालय गौलापार की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष ललिता परगाई के नेतृत्व में छात्र पदाधिकारियों, अभिभावक संघ समिति सदस्यों एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सांसद अजय भट्ट और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

 

छात्र संघ अध्यक्ष ललिता परगाई ने नेतृत्व करते हुए कहा कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है, जिसके कारण महाविद्यालय के भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई शीघ्र पूरी कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Forest Fire: सीएम धामी ने की बैठक, लापरवाही पर 17 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही, 11 कर्मचारियों को किया निलंबित

 

मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने वन विभाग के नोडल अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया तत्काल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही देहरादून स्तर पर नोडल अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/ लालकुआँ- जिला प्रशासन व निकाय की टीम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य शुरू, स्वामियों के खिलाफ भी कार्यवाही

 

वहीं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आश्वासन दिया कि शीघ्र एक समिति गठित कर पुनः स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा और नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यायालय, एसडीएम कोर्ट व तहसील कार्यालय में कार्य बहिष्कार पर रहे अधिवक्ता, अधिवक्ता संशोधन अधिनियम वापस लेने की उठाई मांग

 

इस अवसर पर छात्र संघ सचिव संजना महतौलिया, छात्र उपाध्यक्ष आशुतोष सुयाल, छात्रा उपाध्यक्ष कृतिका, अभिभावक संघ समिति सदस्य पान सिंह मेवाड़ी, त्रिलोक नौला, बहादुर सिंह बिष्ट, एबीवीपी नगर मंत्री अमन, मुकेश, गीतांजलि, उदिती, निकिता, हर्षिता सहित अन्य मौजूद रहे।