उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

जसपुर में ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर दो बाइकों के पीछे से टकरा गई। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार सुबह विक्रम सिंह (45) पुत्र रामकिशन सिंह निवासी ग्राम बगीची और बलदेव सिंह (45) पुत्र जस्सा सिंह निवासी ग्राम मनोरथपुर अलग-अलग बाइकों से घर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम की अव्यवस्थाएं पहुंचीं हाईकोर्ट, सरकार व ट्रस्ट को नोटिस; 4 हफ्तों में मांगा जवाब

 

 

कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि पतरामपुर फ्लाईओवर के पास ओवरस्पीड कार ने अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को पुलिस और लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। परीक्षण के बाद ईएमओ ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया और बलदेव को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति और पुत्र की पहले ही हो चुकी है मृत्यु

 

परिजनों के मुताबिक विक्रम निजी स्कूल का वाहन चलाता था। सुबह बच्चे छोड़ने के लिए वह बस लेने स्कूल जा रहा था। पुलिस के अनुसार कार चालक ओवर स्पीड के कारण वाहन को संभाल नहीं पाया। इससे उसकी कार बाइक में पीछे से टकरा गई। बाइक एवं कार को कब्जे में लिया है। मामले में किसी ओर से तहरीर नहीं आई है। मृतक का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी