उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) IMD द्वारा मौसम का तात्कालिक अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Dehradun, Nowcast For Uttarakhand State : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने उत्तराखंड राज्य के लिए 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के आठ जनपदों में अगले तीन घंटे हल्की से मध्यम झमाझम वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) शिक्षा विभाग में इन विद्यालयों में होने वाली भर्तियों पर शिक्षा सचिव ने लगाई रोक

आईएमडी द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के देहरादून नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और चमोली जिले में आज बुधवार को तीन घंटे गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां चलती गाड़ी के ऊपर पहाड़ी से गिरा बैल, कार के उड़े परखच्चे, गाड़ी में सवार 3 लोग घायल।

आईएमडी के मुताबिक आज चोरगलिया में 21.5 एमएम, कोटद्वार में 10mm, जौलीग्रांट में 9mm, जखोली में 3.5mm, नरेन्द्र नगर में 2.5mm वर्षा दर्ज की गई।