उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ शारदा नदी में नहाते समय डूबा 12 साल का बच्चा, बच्चे की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।

टनकपुर न्यूज़- उत्तराखंड के टनकपुर में एक 12 साल के बच्चे की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे का शव जल पुलिस ने नदी पर बने घाट के पास से ही बरामद किया है। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी के सख्त निर्देश, सड़क हादसे रोकने के लिए पूरे प्रदेश में चलेगा सघन चेकिंग अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर की नई बस्ती कालौनी का आयर्न विश्वकर्मा उम्र 12 वर्ष पुत्र पोतिराम विश्वकर्मा दोपहर को शारदा नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह पानी मे डूब गया। आर्यन पांचवी कक्षा का छात्र था। परिजनों का कहना है कि आर्यन को मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे।

यह भी पढ़ें 👉  शादी घर पर करो या बैंकट हॉल पर, डीजे से लेकर बारात ले जाने तक कि लेनी होगी अनुमति, अचार संहिता के चलते यह नियम

नदी में जहां वह डूबा था। वहां का जलस्तर डूबने लायक नहीं है। हो सकता है कि उसे नहाते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ा हो और वह पानी में गिरने के बाद उठ न सका हो। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहां सिटी मजिस्ट्रेट ने की अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही, सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया