उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक खाई में गिरी; एक की मौत, चालक हिरासत में

पिथौरागढ़-झूलाघाट मोटर मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रज्यूड़ा के समीप उस समय हुआ जब एक अल्टो टैक्सी कार और पल्सर बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झूलाघाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रही अल्टो टैक्सी कार की भिड़ंत बड़ालू से झूलाघाट जा रही पल्सर बाइक से हो गई। हादसे में बाइक सवार पीलीभीत के न्यूरिया निवासी 36 वर्षीय महादेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा खटीमा निवासी विकास दास गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार एआरटीओ पर लटकी निलंबन की तलवार, उप निरीक्षक मुकेश वर्मा की पिटाई का है मामला

 

घटना की सूचना मिलते ही झूलाघाट कोतवाली से कोतवाल संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी जवानों की मदद से घायल विकास दास को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता क्षेत्रवासियों ने सौंपा तीन सूत्रीय मांग पत्र, चेताया आंदोलन की राह पकड़ने का

 

वहीं मृतक महादेव के शव को भी पुलिस, एसएसबी जवानों और ग्रामीणों की मदद से खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक और घायल के परिजनों को दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू होने के बाद पुराने का क्या होगा? जानें नए संसद में क्या-क्या है खास

 

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके पर रुके बिना पिथौरागढ़ की ओर फरार हो गया। हालांकि कुछ दूरी पर कार का टायर पंचर हो जाने से वह आगे नहीं बढ़ सका। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।