उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रहे एक बलगर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) – रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में सीएम के निर्देश पर हुआ मुकदमा दर्ज, अब कसेगा भूमाफियो में शिकंजा, जल्द ही प्रदेश की रजिस्ट्रीया होंगी डिजिटल।

 

थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सचिन शर्मा (40 वर्ष), पुत्र श्रीपाल शर्मा, निवासी गली नंबर-6, नवीन नगर, सदर बाजार, बाइक से ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। पाली पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और सचिन शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का मिज़ाज बिगड़ा, 6 अक्टूबर तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है।