उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

लालकुआं न्यूज– बरेली रोड क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

 

मृतक की पहचान 31 वर्षीय संदीप पंत पुत्र आचार्य गणेश चंद्र पंत, निवासी अर्जुनपुर हैड़ा गज्जर डी-क्लास, बरेली रोड के रूप में हुई है। संदीप महुआखेड़ा के ग्राम कटैय्या स्थित क्रॉस बॉण्ड प्लाईवुड फैक्ट्री में बॉयलर इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे और फैक्ट्री परिसर के क्वार्टर में रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पति पर बेवफाई के आरोपों से आहत विवाहिता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

 

जानकारी के अनुसार, संदीप अपने साथी चंदन बिष्ट, मूल निवासी जौलजीबी, जिला पिथौरागढ़ के साथ चाय पीने के बाद बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रशासन की रेड, नमक के नमूने जांच को भेजे

 

हादसे के बाद दोनों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप पंत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंदन बिष्ट को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले, रात करीब 9:30 बजे, उनकी बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उन्हें दुर्घटना की सूचना दी गई। संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें दीपिका और कोमल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राफ़िक एरा के छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक।

 

कोतवाली आईटीआई प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।