उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की कार रेलिंग से टकराकर नाले में लटकी, दोनों की मौत

रुड़की न्यूज़– शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों की कार गंगनहर पटरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और रजवाहे के नाले में लटक गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

जानकारी के अनुसार, रुड़की के गणेशपुर निवासी सचिन धीमान (38) और राजेंद्र नगर निवासी अमन त्यागी (35) शुक्रवार शाम कार से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद स्थित देवबंद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों दोस्त कार से वापस रुड़की लौट रहे थे। मंगलौर पहुंचने के बाद उन्होंने गंगनहर पटरी मार्ग से आने का रास्ता चुना।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंच से बोले.. 'जो राम को लाये है, उन्हें पुनः लाने का संकल्प ले लिया है,

 

जैसे ही उनकी कार आसफनगर तिराहे के पास त्रिव मोड़ पर पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर गंगनहर किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन रजवाहे के नाले पर जाकर लटक गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) राज्य में पंचायत चुनाव की आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू, पंचायत चुनाव का कार्यक्रम हुआ जारी

 

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। नाले पर कार लटकी देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों युवकों को गंभीर हालत में बाहर निकाला। इसी बीच परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी गई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

 

घायलों को तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को नाले से बाहर निकलवाया और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून के स्कूलों में कल रहेगी छुट्टी

 

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसा आसफनगर तिराहे के पास त्रिव मोड़ पर हुआ है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

दोनों युवकों की असामयिक मौत से परिजनों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।