उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- नैनीताल हाईकोर्ट ने तीन जजों को किया जबरन रिटायर, जानें पूरी वजह

नैनीताल न्यूज़– उत्तराखंड हायर जुडिशल सर्विस के तीन जजों को सरकार ने जबरन रिटायर कर दिया। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट ने कामकाज में लेटलतीफी समेत अपने पद का गलत इस्तेमाल करने जैसी वजहों के चलते बड़ा एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बरेली रोड में कैंटर ने स्कूटी सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की सिफारिश पर राज्यपाल ने तीन वरिष्ठ जजों को रिटायर करने का आदेश जारी कर दिया है। हाईकोर्ट की वेबसाइट में नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अनुसार राजेंद्र जोशी श्रम न्यायालय हरिद्वार के पीठासीन अधिकारी, शमशेर अली श्रम न्यायालय काशीपुर के पीठासीन अधिकारी और शेष चंद्र देहरादून के चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को रिटायर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 335 पदों पर भर्ती, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

नैनीताल हाईकोर्ट अभी तक अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायत पर लगभग 12 से अधिक न्यायिक अधिकारियों पर कार्यवाही कर चुका है। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अपने पद का दुरूपयोग करने जैसे गंभीर आरोप रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया आज से हुई शुरू, पहले दिन ग्राम प्रधान, BDC के इतने बिके नामांकन पत्र