उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: घूमने आए मुरादाबाद के दो दोस्तों की ट्रेन से कटकर मौत

ऊधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रहने वाले थे और घूमने के उद्देश्य से काशीपुर पहुंचे थे।

 

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जगदीश सिंह (27) पुत्र सोमपाल सिंह और राजा पुत्र ओमप्रकाश, दोनों निवासी वार्ड नंबर 12, मोहल्ला बंजारन बस्ती, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) रविवार को काशीपुर आए थे। दोनों ने अपनी स्कूटी एक स्थान पर खड़ी की और इसके बाद रेलवे ट्रैक की ओर पैदल चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने पूरे किए चुनावी वादे, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव को दी एम्बुलेंस सुविधा

 

इसी दौरान रामनगर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से यह भीषण हादसा हो गया। हादसे में जगदीश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नशे पर लगातार वार, SOG एवं चोरगलिया पुलिस टीम ने लाखों की 255 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों युवक किस कारण से रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे।