उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से स्कूटी सवार युवती की हुई मौत।

देहरादून न्यूज़– देहरादून जिले के ओल्ड मसूरी रोड पर रामतीर्थ आश्रम के निकट स्कूटी सवार युवती गहरी खाई में जा गिरी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से युवती को खाई से निकाला गया और 108 की मदद से उसे जिला चिकित्सालय देहरादून भेजा गया जहां पर उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नववर्ष पर सीएम धामी की बड़ी सौगात: उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 100 नई बसें, आधुनिक सुविधाओं से होंगी लैस

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिया प्रजापति निवासी सहस्त्र धारा प्रातः 6 बजे कोठालगेट से राजपुर की ओर जा रही थी। कि तभी रामतीर्थ आश्रम के निकट स्कूटी अनियंत्रित होकर स्कूटी गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी दून अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर से बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत, परिवार में कोहराम

बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर तीव्र बैंड है और यहां पर लगभग 3 वर्षों से पुल टूटा हुआ है जिसकी अब तक मरम्मत नहीं की गई है और यहां से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ करंट लगने से रामनगर के शिक्षक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।