उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक खाई में गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत, एक गंभीर घायल

गैरसैण-बछुवाबाण मोटर मार्ग पर बाइक के खाई में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है l

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पहले दिन सौ से अधिक भवनों पर प्रशासन ने लगाए लाल निशान, घरों में लाल निशान लगते देख चिंतित दिखे लोग, जानें पूरा मामला

 

मिली जानकारी के अनुसार बछुवाबाण निवासी हेमंत सिंह पुत्र सुरेन्द सिंह और ओजस्विन बछुवाबाण से कण्डारीखोड जा रहे थे। इसी दौरान बछुवावान से आठ किमी दूर बाइक करीब 40 मीटर खाई में गिर गई l जिसमें 12 साल के ओजस्विन की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हेमंत को सीएचसी चौखुटिया से हायर सेंटर भेज दिया गया है l

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरी कार, हिमाचल के युवक की मौत, पिता-पुत्री गंभीर घायल