उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: नामकरण संस्कार से लौट रहे हल्दूचौड़ निवासी युवक की मौत, बहन गंभीर घायल

हल्दूचौड़ क्षेत्र के बच्चीधर्मा निवासी 25 वर्षीय नीरज फुलारा पुत्र स्वर्गीय भुवन फुलारा की रुद्रपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनकी बड़ी बहन प्रियंका फुलारा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज अपनी बहन और अन्य परिजनों के साथ रुद्रपुर में एक रिश्तेदार के नामकरण संस्कार में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपनी बहन प्रियंका के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान पत्थरचट्टा क्षेत्र के पास उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – (जॉब अलर्ट) 10वीं पास युवाओं के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रियंका को तत्काल हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ शादी टूटने से नाराज युवक ने लड़की के फौजी पिता को पीटा, मुकदमा दर्ज

 

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि करीब 15 वर्ष पूर्व नीरज के पिता भुवन फुलारा की भी होली के दौरान एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक ही परिवार में दो सड़क हादसों में हुई मौतों ने परिजनों और क्षेत्रवासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिले में वीआईपी कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी शहर, भवाली और भीमताल क्षेत्र में यह रहेगा डाइवर्जन/ट्रैफिक प्लान,

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।