उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खेतों में काम करते समय चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, उपचार के दौरान एक युवक ने तोड़ा दम।

उत्तरकाशी न्यूज़– यहाँ उत्तरकाशी जिले के पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वही 3 घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी के इस नेता ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मिला दो पेजो का लेटर, पुलिस जांच में जुटी

उक्त घटना में चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल घायल हो गए। वहीं अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) नगर निगम क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों को बेचने के लिए नया नियम लागू होने की खबर से व्यापारियों ने किया मेयर का घेराव, लगाए ये आरोप।