उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड के कर्मचारियों को दिवाली की सौगात, CM धामी ने 30 दिन के बोनस को दी मंजूरी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर राज्य के कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- शोभायात्रा निकाल कर धूमधाम से किया गया विघ्नहर्ता श्री गणेश महोत्सव का समापन

 

 

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्य के पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 7,000 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। इस फैसले का लाभ अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें समूह ‘ग’ (Group C), समूह ‘घ’ (Group D) और पात्र समूह ‘ख’ (Group B) के कर्मचारी शामिल हैं।

 

 

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 3 सितम्बर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे

सरकार ने बोनस का दायरा केवल नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं रखा है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इससे लंबे समय से त्योहार पर बोनस का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

 

 

30 दिन के वेतन के बराबर मिलेगा तदर्थ बोनस

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कैंप किया उद्घाटन।

मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी के बाद पात्र कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के आधार पर तदर्थ बोनस दिया जाएगा। इसकी अधिकतम सीमा 7,000 रुपये निर्धारित है। सरकार के इस निर्णय से दीपावली के त्योहार पर कर्मचारियों और उनके परिवारों की खुशियां बढ़ने की उम्मीद है।