उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी-रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

टांडा के एस-बैंड के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी; सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों का उपचार जारी

 

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी-रामपुर रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टांडा के एस-बैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चार लोग इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मंचन में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा, पिथौरागढ़ में जनक दरबार से उठी व्यंग्यात्मक आवाज, वीडियो शामिल

 

 

जानकारी के अनुसार, हादसे में कालाढूंगी निवासी सौरभ बिष्ट और रुद्रपुर निवासी राजू गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ प्रशासन के नेतृत्व में आधा दर्जन विभागों ने दुकानों में की ताबड़तोड़ छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी कैबिनेट बैठक हुई संम्पन, खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती करेगी धामी सरकार, पढ़िए कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

 

 

हल्द्वानी-रामपुर रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।