उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा 29 जुलाई 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बागेश्वर जिले में 30 जुलाई (बृहस्पतिवार) को भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कैंची धाम आने वाले हो जाओ सावधान! बाबा नीब करौरी महाराज के नाम पर बनाई फर्जी वेबसाइट, कहीं कट न जाए जेब आपकी

 

 

जारी आदेश के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को जनपद बागेश्वर के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में BJP नेता को कुचलने की कोशिश, पिस्टल तानकर अपहरण का प्रयास; वीडियो वायरल

 

 

जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी स्तर पर आदेश की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां होटल के कमरे में मृत मिले तहसील में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस जांच में जुटी।

 

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।