उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,स्वास्थ्यहल्द्वानी

उत्तराखंड (बड़ी खबर) यहाँ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की झोलाछाप डॉक्टर और क्लीनिक पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 5 क्लीनिक किये सील….

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी शहर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कायर्वाही लगातार जारी है। अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसीएमओ रश्मि पंत ने अभियान छेड़ा है, दोनों ही अधिकारियों द्वारा आज धानमील क्षेत्र में अवैध क्लिनिको पर छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र के खाद्य पूर्ति निरीक्षक के ट्रांसफर से सामाजिक सरोकार से जुड़े तमाम गणमान्य लोगों में रोष, करी स्थानांतरण रोकने की मांग।

जिसकी सूचना उन्हें मिली थी। जिसके बाद आज चोरगलिया से लेकर धानमील तक अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। एसीएमओ रश्मि पंत ने चोरगलिया में दो अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक को सील किया है, तो वही धानमील में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसीएमओ रश्मि पंत ने तीन अवैध क्लीनिक पर छापेमारी कर सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यूसीसी में पंजीकरण में दिक्कतों को लेकर जिलों से मांगी रिपोर्ट

उक्त छापेमारी में दस्तावेज गलत पाए गए और क्लीनिक मानकों के विपरीत चल रहे थे। ऐसे में उन्होंने तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्भयाल के निर्देश पर यह कार्यवाही की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगा।