उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड के बेरोजगार लोगों के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में इन पदों पर आई भर्ती, इस तारीख तक करे आवेदन।

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है की समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है । 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि

08 सितम्बर 2023

29 सितम्बर 2023 (रात्रि 1159.59 बजे तक)

परीक्षा शुल्क Net Banking / Debit Card / Credit Card / UPI द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि

29 सितम्बर, 2023 (रात्रि 11.59.59 बजे तक)

ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन / परिवर्तन करने की तिथि

05 अक्टूबर, 2023 से 14 अक्टूबर, 2023 (रात्रि 11.58.50 बजे) तक

अति महत्वपूर्ण निर्देश :-

अभ्यर्थी अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित धारित सभी श्रेणी / उप श्रेणी का अंकन ऑनलाइन आवेदन पत्र में अवश्य करें। आरक्षण का दावा न किये जाने की दशा में रिट याचिका (स्पेशल अपील) संख्या: 79 / 2010 राधा मित्तल बनाम उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित आदेश दिनांक 08.06.2010 तथा विशेष अनुज्ञा याचिका (सिविल) नं० (एस) 19532 / 2010 में मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ कदापि अनुमन्य नहीं होगा। अभ्यर्थी द्वारा आरक्षण एवं शैक्षिक अर्हता विषयक प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवदेन पत्र भरने की अन्तिम तिथि तक अवश्य धारित होने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त पहल से बढ़ेगा हरित आवरण और रोजगार: सीईओ अजय गुप्ता

अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वह ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि अर्थात् दिनांक 29 सितम्बर 2023 (रात्रि 11:59.59 बजे तक विज्ञापन में वर्णित अनिवार्य शैक्षिक अर्हताएं एवं अन्य अर्हताएं अवश्य धारित करते हों। अभ्यर्थी की शैक्षिक अहंता के सम्बन्ध में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि (Result Declaration Date) वह मानी जायेगी जो अंक पत्र निर्गत होने की तिथि (Marksheet Issuing Date) हो। अतः अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि ऑनलाइन आवदेन पत्र के शैक्षिक अर्हता (Qualification Details) के विवरण में (Result Declaration Date) के कॉलम में संबंधित शैक्षिक अर्हता के अंकपत्र निर्गत होने की तिथि (Marksheet Issuing Date) का अंकन हो। विज्ञापन की शर्तानुसार वांछित अर्हताओं की पुष्टि न होने पर अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः अभ्यर्थी की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार, 1064 पर शिकायत के बाद बिछाया जाल

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के पूर्व विज्ञापन में वर्णित समस्त निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही-सही भरें। अपूर्ण आवेदन पत्र किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किये जायेंगे तथा अभ्यर्थी का अभ्यर्थन स्वतः ही निरस्त समझा जायेगा । अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा न करें, बल्कि उससे पूर्व ही अपना | ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में 15 अधिकारियों के हुए तबादले

फर्जी प्रमाण पत्रों (शैक्षिक योग्यता / आयु / आरक्षण सम्बन्धी आदि) के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की समस्त आगामी परीक्षाओं से अधिकतम 05 वर्षों के लिए प्रतिवारित (DEBAR ) कर दिया जायेगा। साथ ही सुसंगत विधि के अन्तर्गत ऐसे अभ्यर्थियों के विरूद्ध अभियोग भी दर्ज कराया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किये जाने की निर्धारित अंतिम तिथि / समय के पूर्व तक आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर अभ्यर्थी अपना आवेदन रद्द (Cancel) कर प्रश्नगत पद हेतु पुनः आवेदन कर सकते हैं।