उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड – (बड़ी खबर) इस जिले में भी 31 जुलाई को सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के निर्देश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 30 जुलाई, 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 जुलाई, 2024 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ प्रशासन द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने विरोध किया तेज, प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

 

 

जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 31.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नगला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक कोमा में

 

 

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 31.07.2024 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे फाटक पर हंगामा: बैरियर टूटने पर व्यापारी और गेटमैन में मारपीट, एक घंटे तक लगा रहा भीषण जाम