उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ युवक ने SHO पर लगाए गंभीर आरोप, इंस्टाग्राम वीडियो के बाद की आत्महत्या

बाइक सीज होने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखा- “पुलिस में इंसानियत नहीं”

पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने थाना प्रभारी (SHO) को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर सतपुली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि “पुलिस में इंसानियत नहीं है” और उसके परिजनों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

 

 

शनिवार सुबह रेतपुर भिताड़ा पुल के पास युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर 112 के जरिए पहुंची पुलिस और SDRF टीम ने शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान रेतपुर निवासी पंकज कुमार (20) पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद्र के रूप में हुई है।

 

बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक से बेहद लगाव रखता था। कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा बाइक सीज किए जाने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी बात से आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर में घुसकर तीन महिलाओं पर तेंदुए ने किया हमला, शोर मचाया तो जंगल की ओर भागा, तीनों घायल

 

आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो किया पोस्ट
आत्महत्या से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने सतपुली पुलिस और थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में युवक ने कहा कि उसकी बात सुने बिना उसके साथ अभद्रता की गई और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

 

 

युवक ने वीडियो में यह भी कहा कि सतपुली पुलिस में इंसानियत नहीं है और लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। उसने आरोप लगाया कि SHO बिना पूरी बात सुने मारपीट और गाली-गलौज करते हैं।

 

परिजनों को भी सुनाए गए अपशब्द
वीडियो और सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि उसकी बाइक (UK10-3350) पुलिस ने सीज कर ली थी। उसका कहना था कि गलती केवल उसकी नहीं थी, लेकिन पुलिस ने उसे अपमानित किया और थाने में उसके परिवार वालों को भी अपशब्द कहे गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) राज्य में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज

 

युवक ने साफ तौर पर अपनी मौत का जिम्मेदार सतपुली पुलिस को बताया। उसने लिखा कि अगर पुलिस उसे समझाने की कोशिश करती, तो शायद वह ऐसा कदम नहीं उठाता।

 

घर से बिना बताए निकला, सुबह पुल पर मिला शव
परिजनों के अनुसार, युवक सुबह तड़के बिना बताए घर से निकल गया था। दरवाजा खुलने की आवाज तो आई, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वह आत्मघाती कदम उठा सकता है।

 

सुबह जब युवक घर में नहीं मिला तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन घर की छत पर पहुंचे, जहां से सामने पुल दिखाई देता है। वहीं उनकी नजर पुल पर लटके युवक पर पड़ी। इसके बाद तुरंत 112 पर सूचना दी गई।

 

हेलमेट पहनकर लगाई फांसी, उठ रहे कई सवाल
घटना में एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि युवक ने आत्महत्या के दौरान हेलमेट पहन रखा था। इससे उसकी मानसिक स्थिति और बाइक के प्रति उसके गहरे लगाव को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मृतक की मां ने बताया कि पंकज अपनी बाइक से बेहद जुड़ा हुआ था और बाइक सीज होने के बाद से काफी परेशान रहने लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश के 8 जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, रहे सावधान।

 

वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू
घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि परिजन पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमॉर्टम जरूरी है।

 

अधिकारियों के मुताबिक, युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। इंस्टाग्राम वीडियो और सुसाइड नोट को जांच का आधार बनाया गया है और पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी।