उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपिस्टिक लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में सामने आया यह चौंकाने वाला सच

  • मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला था युवक
  • दरवाजा तोड़कर देखा तो फंदे पर लटक रही थी लाश
  • पंतनगर एयरपोर्ट में नौकरी करता था युवक

पंतनगर न्यूज़- यहाँ अज्ञात कारणों के चलते पंतनगर एयरपोर्ट में तैनात असिस्टेंट मैनेजर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपिस्टिक लगाकर लड़की का वेश धरकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के पिथौरागढ़ में रहने वाले स्वजन को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज बना अराजकता का अड्डा, बहन का एडमिशन कराने आए युवक को छात्र नेता ने पीटा, दोनों पक्ष पहुंचे थाने

 

पिथौरागढ़ के ग्राम कांडा निवासी 35 वर्षीय आशीष चौसाली पुत्र खीमा नंद चौसाली एयरपोर्ट पंतनगर में असिस्टेंट मैनेजर एयर ट्रैफिक कंट्रोल पद पर तैनात थे। वह एयरपोर्ट परिसर में ही मिले आवास में रहते थे।

 

बताया जा रहा है कि रविवार रात को आशीष ने अपने रिश्तेदार और दोस्त के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार सुबह 9 बजे तक जब वह नहीं उठा तो रिश्तेदार और दोस्त ने उसका दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर आवाज दी और फोन मिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) यहां स्टेट हाईवे पर मृत पड़ी भैंस से टकराकर भाजपा नेता की दर्दनाक मौत।

 

इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर आशीष चदर का फंदा बनाकर पंखे से लटका मिला। उसने लड़की का वेश धरा था और माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपिस्टिक लगाई थी। यह देख सभी लोग सन्न रह गए। सूचना पर एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में नशे का काला कारोबार! 9 महीने में 49,797 गोलियां और 1,889 इंजेक्शन बरामद, आखिर बड़े तस्कर कब पकड़े जाएंगे?

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक आशीष की पत्नी आशा केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में शिक्षिका है और एक ढाई साल की पुत्री है।