उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गोवंशों का खूनी संघर्ष, भोजन का ठेला पलटा; बाजार में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

ऋषिकेश न्यूज़– नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह चंद्रभागा पुल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन गोवंशों के बीच अचानक भीषण संघर्ष शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो गोवंश आपस में बुरी तरह भिड़ गए और संघर्ष करते हुए सड़क किनारे खड़े एक भोजन के ठेले को पलट दिया। ठेले पर रखा दाल-चावल सड़क पर फैल गया, जिससे वहां अव्यवस्था का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर ली जानकारी, केंद्र की भी नजर

 

 

 

बताया जा रहा है कि गोवंशों के बीच करीब चार से पांच मिनट तक जोरदार भिड़ंत होती रही। इस दौरान स्थानीय व्यापारी अपनी दुकानों को छोड़ सुरक्षित दूरी पर खड़े हो गए, जबकि वाहन चालक भी सड़क पार करने से हिचकते नजर आए। घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम जैसे हालात बन गए।

 

स्थिति को काबू में लाने के लिए स्थानीय व्यापारियों ने हिम्मत दिखाते हुए डंडे फटकारे और पानी फेंककर किसी तरह गोवंशों को मौके से भगाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन के ऊपर गिरा पत्थर, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

 

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व मुनिकीरेती क्षेत्र में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में भी एक गोवंश के घुस जाने से हड़कंप मच गया था। इससे पहले भी ऋषिकेश में आवारा गोवंशों के कारण कई हादसे सामने आ चुके हैं। बीते वर्षों में ऐसी घटनाओं में दो से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- घर से मोबाईल व नगदी चुराने वाले 02 शातिर चोरों को हल्द्वानी पुलिस ने मय चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

 

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में बढ़ रहे आवारा गोवंशों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।