उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या के आरोपी दोनों चाचाओं को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार, घर में घुसकर किया था हमला

नानकमत्ता में जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या करने वाले दोनों चाचाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रामपुरी चाकू और डंडा बरामद किया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

रविवार को सीओ सितारगंज बीएस चौहान ने नानकमत्ता थाना परिसर में हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे चैतुवाखेड़ा निवासी स्वरूप सिंह ने सूचना दी कि जमीनी विवाद के चलते उसके छोटे भाई मलकीत सिंह और मिल्खा सिंह ने घर में घुसकर उनके बेटे बलविंदर सिंह व बंटी सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल एसएसपी की बड़ी कार्यवाही, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को किया निलंबित

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खटीमा उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने बलविंदर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बंटी को हल्द्वानी रेफर किया गया। घटना के बाद दोनों हत्यारोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने मुख्यमंत्री को भेजा तथ्यात्मक पत्र

 

 

रविवार को खटीमा कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, नानकमत्ता थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों को ग्राम देवीपुर से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रामपुरी चाकू व डंडा बरामद किया है। बताया कि मलकीत पर पहले भी अवैध हथियार के दो मामलों सहित तीन केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पिता ने किया 14 महीने की बेटी को डुबोकर मारने का प्रयास, मासूम बच्ची को लगी कई चोटें