उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल

उत्तराखंड– यहाँ गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के समीप मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर टूटकर गिर गया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। वहीं, वाहन में आगे बैठे एक यात्री को गंभीर चोट आई। वाहन चालक ने अपनी सूझबूझ से वाहन को वहां से निकालकर घायल यात्रियों को गंगनानी स्थित एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया। यहां पर यात्री उमेश रैकवार उम्र 30 वर्ष पुत्र महेश रैकवार को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी रामपुर रोड की सड़क चौड़ीकरण के कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

 

उधर, स्थानीय लोगों ने शव को ले जाने के लिए 108 को बुलाया, लेकिन 108 ने शव को ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने करीब 15 मिनट तक वहां जाम लगा दिया। स्थिति को देखते हुए 108 कर्मी शव ले जाने के लिए तैयार हुए। पुलिस के अनुसार, वाहन में मध्य प्रदेश के आठ यात्री सवार थे। एक मृतक यात्री के अलावा अन्य सात यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) रेरा पर युवा किसान संघर्ष समिति का बयान, अभी आंदोलन खत्म नहीं हुवा है