उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ घास लेने गई महिला पर भालू का हमला, इलाज से पहले तोड़ा दम

चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार सुबह तांगला गांव की रहने वाली बसंती देवी (50) पत्नी जगत सिंह खेतों में घास लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ी में अपने दो शावकों के साथ बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हर शनिवार बैंक बंद? वायरल नोटिफिकेशन ने मचाया हड़कंप, जानिए क्या है पूरा सच

 

 

जानकारी के अनुसार बसंती देवी पर हुए इस हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ में घास लेने गई दूसरी महिला ने शोर मचाया तो भालू अपने बच्चों के साथ झाड़ी की ओर भाग गया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान बसंती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाग में खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल में किया भर्ती, सिर पर आए 40 टांके

 

 

ग्रामीण भगवती प्रसाद मैंदोली ने बताया कि महिला की हालत बेहद नाजुक थी और खून ज्यादा बह जाने के कारण रास्ते में ही दम टूट गया। वहीं, नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब फूड वैन में बिना लाइसेंस बेचा खाना तो अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगी चालानी कार्यवाही, पढ़िए पूरी खबर

 

 

इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।