उत्तराखण्डनई दिल्ली

हर शनिवार बैंक बंद? वायरल नोटिफिकेशन ने मचाया हड़कंप, जानिए क्या है पूरा सच

नई दिल्ली- देशभर में बैंक ग्राहकों के बीच इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि अब हर शनिवार बैंक बंद रहेंगे। सोशल मीडिया पर एक कथित सरकारी नोटिफिकेशन भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें सभी बैंकों में हर शनिवार अवकाश घोषित किए जाने का दावा किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद बैंक ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है।

 

 

हालांकि, हर शनिवार बैंक बंद होने का दावा सही नहीं है। वायरल हो रहा कथित नोटिफिकेशन फर्जी बताया गया है। सरकार की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जिसके तहत देशभर के बैंकों में हर शनिवार छुट्टी लागू कर दी गई हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- महिला से दुष्कर्म और पॉस्को के आरोपी मुकेश बोरा के हल्द्वानी और धारी स्थित पैतृक आवास पर पुलिस ने मुनादी कर लगाया नोटिस, कोर्ट से धारा 82 का नोटिस जारी होने पर हुई कार्यवाही

 

 

अभी क्या है बैंक की छुट्टियों का नियम?

मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, देशभर में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य तौर पर बैंक शाखाएं खुलती हैं। इसके अलावा रविवार और संबंधित राज्य/क्षेत्र के घोषित बैंक अवकाश पर भी शाखाएं बंद रहती हैं।

 

 

हालांकि, ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी कई डिजिटल सेवाएं छुट्टी के दिनों में भी उपलब्ध रहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ एआरटीओ के ट्रांसफर, गुरदेव सिंह बने आरटीओ (प्रवर्तन) हल्द्वानी

 

 

5-Day Banking की मांग से जुड़ा है मामला

दरअसल, बैंक कर्मचारी संगठन लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग करते रहे हैं। इसी मांग को लेकर हाल में हड़ताल की घोषणा और उसके स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया पर हर शनिवार बैंक बंद होने की खबर तेजी से फैलने लगी।

 

 

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित सरकारी आदेश वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि अब सभी शनिवार को बैंक अवकाश रहेगा। लेकिन इस दावे को लेकर सरकारी फैक्ट चेक में स्पष्ट किया गया कि ऐसा कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ शिकार का पीछा करते हुए सरकारी अस्पताल में घुस आया गुलदार

 

 

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

ऐसे में बैंक ग्राहकों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी नोटिफिकेशन पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। बैंक की छुट्टी से जुड़ी जानकारी के लिए RBI या संबंधित बैंक की आधिकारिक सूचना को ही आधार मानना बेहतर है।

 

 

फिलहाल हर शनिवार बैंक बंद रहने का कोई नया नियम लागू नहीं हुआ है। इसलिए पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक शाखाओं के सामान्य रूप से खुले रहने की मौजूदा व्यवस्था ही लागू है।