उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गंगा स्‍नान के लिए आया युवक नदी में डूबा, परिजनों ने 19 दिन बाद पुलिस को दी इसकी सूचना, ऐसा क्‍यों?

हरिद्वार न्यूज– दोस्‍तों के साथ हरिद्वार गंगा स्‍नान करने आया युवक नदी में डूबकर लापता हो गया। घटना सात मार्च को हुई। लेकिन युवक के परिजनों ने 26 मार्च को पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार निवासी होडल जिला पलवल हरियाणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई रोहतास बीते सात मार्च को अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आया था।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को भी मिलेगा समान लाभ

 

 

बताया कि शाम के वक्त उसका भाई अपने दोस्तों को गंगा घाट पर स्नान के लिए कह कर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। दोस्तों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजन व दोस्‍त खुद से रोहतास की खोजबीन करते रहे। लेकिन कुछ पता न चल पाने के कारण बुधवार 26 मार्च को उन्‍होंने पुलिस को मामले की सूचना दी और गुमशुदगी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ डॉक्टर की नदी में गिरने से मौत, स्ट्रीट लाइट और रेलिंग न होने से हुआ हादसा

 

 

पुलिस ने दर्ज की युवक की गुमशुदगी

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के साथ बैठक कर अतिक्रमण को लेकर सभी विभागों को दिए ये सख्त निर्देश