उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव, मौके पर खड़ी मिली रिश्तेदार की स्कूटी

देहरादून न्यूज़- रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

 

 

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब यहाँ चली वन प्रभाग की जेसीबी, जंगल की जमीन से हटाये गए धार्मिक अतिक्रमण, 60 वर्ष पुरानी मजार भी तोड़ी।

 

 

जांच के दौरान पुलिस को मौके पर एक स्कूटी भी खड़ी मिली। पुलिस की जांच और पूछताछ में सामने आया कि स्कूटी मृतक के एक रिश्तेदार की है। इसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर ली। युवक मूल रूप से देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र का रहने वाला था और वर्तमान में बालावाला क्षेत्र में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अब स्कूल खुलते ही मिलेंगी मुफ्त पाठ्य-पुस्तकें: शिक्षा सत्र 2026-27 से पहले 15 मार्च तक सभी छात्रों को किताबें देने के निर्देश

 

 

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट या संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी शव की पहचान कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।

 

 

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के साथ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉 

 

 

रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।