उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- धराली आपदा: सीएम धामी का संकल्प – हर प्रभावित को मिलेगा सहारा, पांच लाख की राहत और पुनर्वास योजना शुरू

उत्तरकाशी न्यूज़– पर्वतों के बीच बसे शांत गांव धराली पर आई हालिया आपदा ने कई परिवारों के सपनों को मलबे में बदल दिया, लेकिन इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली पहुंचकर प्रभावित परिवारों के आंसू पोंछने का वादा किया और दो बड़ी राहत घोषणाएं कीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ब‍िजली व‍िभाग की टीम को लोगों ने घेरा, लौटना पड़ा वापस, जाने क्‍यों हो रहा व‍िरोध?

 

 

आपदा में जिन लोगों के घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें पुनर्वास और विस्थापन के लिए पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता दी जाएगी। इतना ही नहीं, आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को भी पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी, ताकि वे इस मुश्किल समय में दोबारा खड़े हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए 100 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की, दो शहीदों के आश्रितों को मिली सरकारी सेवा

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “धराली के हर परिवार की चिंता मेरी अपनी है। जब तक उनका जीवन सामान्य नहीं हो जाता, सरकार चैन से नहीं बैठेगी।”

 

 

पुनर्वास और आजीविका बहाली के लिए मुख्यमंत्री ने एक तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषणा की है। सचिव, राजस्व की अध्यक्षता वाली यह समिति एक सप्ताह में अपनी प्राथमिक रिपोर्ट शासन को सौंपेगी और धराली के भविष्य के लिए दीर्घकालिक एवं सुरक्षित नीति तैयार करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) UKPSC में आई 1097 पदों पर इस भर्ती को लेकर जारी की अपडेट

 

 

सीएम धामी ने भरोसा दिलाया कि राहत और पुनर्वास के हर कदम को तेजी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाएगा, ताकि धराली फिर से मुस्कुराए और पहाड़ की जिंदगी में रौनक लौट आए।