उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल

नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) वन विभाग अब इन 23 नदियों से हटाएगा अतिक्रमण, ये नदियां की चिन्हित।

 

जानकारी के मुताबिक एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफभी माैके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। बारिश और रात होने के चलते रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आईं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में धरने के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबियत किया अस्पताल में भर्ती. देखे वीडियो

 

 

सिमली चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बिंसरी देवी उम्र 85 वर्ष निवासी कांसुवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही विक्रम कुंवर उम्र 52 वर्ष, रोहित उम्र 18 वर्ष, मोहन प्रसाद उम्र 57 वर्ष, उषा देवी उम्र 52 वर्ष निवासी सभी कांसुवा घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ घर के बाहर टहल रहे घोड़ानाला निवासी युवक को तीन युवकों ने बुरी तरह मारपीट कर किया लहूलुहान।

 

 

वही सीएचसी कर्णप्रयाग के फार्मासिस्ट संजय कुमार ने बताया कि घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।