उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ नदी में नहाते वक्त डूबा महाराष्ट्र का श्रद्धालु, श्रद्धालु की तलाश में जलपुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने चलाएं रेक्सयू अभियान ।

ऋषिकेश न्यूज़– उत्तराखंड मैं आए दिन नदी में डूबने से लोगों की मौत हो रही है। अब खबर ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित आश्रम के समीप एक महाराष्ट्र का श्रद्धालु गंगा में नहाते वक्त डूब गया। वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जलपुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने इस व्यक्ति की गंगा में तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गंगा स्‍नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे यात्री, रेस्‍टोरेंट के मालिक ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक के सिर पर मारी रॉड, रेस्टोरेंट संचालक व उसके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार की सुबह करीब दस बजे थाना मुनिकीरेती पुलिस की ओर से सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के पास एक व्यक्ति गंगा में नहाते वक्त डूब गया है। रेस्क्यू दल मौके पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) RTE के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन इस तारीख से शुरू, पढ़े पूरी खबर...

गंगा में काफी तलाश करने के बाद भी इस व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार शेखर बारस्कर (42 वर्ष) निवासी रामटेक जिला नागपुर महाराष्ट्र अपने 10 अन्य साथियों के साथ यहां एक आश्रम में रुका हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की- यहाँ महिला पहुंची कोतवाली, सिपाही पर परेशान करने के लगाये आरोप, जाने पूरा मामला।

रविवार की सुबह वह गंगा नहाने गया था। इस दौरान वह गंगा में तैरने लगा और वह अचानक डूब गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया।