उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ शादी से दो दिन पहले डॉक्टर ने की आत्महत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवा डॉक्टर ने अपनी शादी से महज दो दिन पहले आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

 

मिली जानकारी के अनुसार, कुलसारी क्षेत्र के पीपलगैर गांव निवासी आदित्य जोशी विदेश में डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे। वह अपनी शादी के लिए कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और परिवार में खुशी का माहौल था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर लगी रोक, सुरक्षित यात्रा के लिए लिया गया ये अहम फैसला

 

लेकिन इसी बीच अचानक आदित्य जोशी ने घर के अंदर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  नीट अनियमितताओं पर कांग्रेस का डिजिटल संवाद, युवाओं ने रखी बेबाक राय

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे भारी, तूफान और बिजली गिरने की सम्भावना

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस हृदयविदारक घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।