उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिरा दो साल का मासूम, कुछ देर बाद खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड में दुःखद घटना… खेलते-खेलते नहर में गिरा मासूम, शव बरामद

 

उत्तराखंड में एक दुःखद घटना सामने आई है। डोईवाला के माजरी ग्रांट में दो वर्ष का एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया और बहते हुए इंटर कॉलेज के पास एक खेत तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ इंटरनेट मीडिया पर लाइक-कमेंट के लिए यूट्यूबर की शर्मनाक हरकत, हरिद्वार में घूम-घूम कर बांट रहा बीयर, वीडियो वायरल

 

ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि माजरी ग्रांट निवासी प्रवीण का दो साल का पुत्र सक्षम खेलते-खेलते नहर में गिर गया और करीब 300 मीटर बहकर एक खेत में चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 48 घंंटे डिजिटल अरेस्ट कर 3 करोड़ की ठगी करने वाले ठग को STF ने यहाँ से किया गिरफ्तार

 

जब खेतों में सिंचाई कर रहे किसान ने बच्चे को देखा, तो हड़कंप मच गया। तुरंत आसपास के लोग इकट्ठा हुए और बच्चे को जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दर्दनाक हादसा: हाईवे पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

 

बच्चा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर लालतप्पड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।