उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- नए कानून के तहत हरिद्वार में हुआ पहला मुकदमा दर्ज, सीएम धामी ने कहा-आज ऐतिहासिक दिन

हरिद्वार न्यूज़- नए आपराधिक कानून के तहत आज हरिद्वार में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं सीएम धामी ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन अंग्रेजों के जमाने के क़ानूनों से देश को मुक्ति मिल गई है। पूरे देश में नए आपराधिक क़ानून लागू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी पेट्रोल पंपों पर कीमतों में उछाल: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, सरकारी पंपों पर राहत

 

सीएम ने कहा कि इनके क्रियान्वयन के लिए पुलिस को 20 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया गया है। नए क़ानून दंड के लिए नहीं न्याय को ध्यान में रखते हुए बने हैं। वहीं हरिद्वार में नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। दर्ज हुए मुकदमे में व्यक्ति ने बताया कि कुछ देर के लिए वह रविदास घाट के पास बैठा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, गांव में शोक की लहर

 

जहां दो अज्ञात व्यक्ति आए और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन और कुछ नकदी छीन ले गए। साथ ही व्यक्ति को गंगा कि तरफ धक्का देकर भाग गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन कार्यक्रम में जमकर चढ़ा होली का रंग