उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ कमरे में फंदे में लटका मिला अल्मोड़ा निवासी युवती का शव, सिडकुल में करती थी काम, नही मिला कोई सुसाइट नोट

रूद्रपुर एक युवती का शव किराये के कमरे में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार युवती ने आत्महत्या की है।

 

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में अल्मोड़ा जिले लिंगुड़ता थाना धौलछीना अल्मोड़ा निवासी प्रिया 19 वर्ष किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि प्रिया सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। सोमवार की देर शाम काफी देर तक प्रिया के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। ऐसे में मकान मालिक रामदास ने पुलिस को सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दीपावली पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने मैदान में उतरे SSP प्रहलाद मीणा — 70 संदिग्ध हिरासत में, ‘ऑपरेशन सैनेटाइज’ जारी

 

वही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद नहीं खुलने पर पुलिस ने कुंडी तोड़ दी। जब कमरे में देखा तो पुलिस के होश उड़ गये। अंदर पंखे के कुंडे पर प्रिया का शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी जो। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली में उसके पिता गोपाल राम को घटना की सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी में हुई भारी बारिश ने मचाई तबाही, छह मकान नाले में समाए, घरों और दुकानों में घुसा पानी, डर के साये में रहे रात भर हल्द्वानी वासी।

 

इसके साथ ही पुलिस ने कमरे से प्रिया का मोबाइल भी कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) चमोली में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित वाहन कैल नदी में गिरा, 4 की मौत, 3 घायल