उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरी कार, युवक-युवती की मौत, तीन लोग की हालत गंभीर

देहरादून में मसूरी रोड पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी घूमने जा रहे युवाओ की कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एनएचएआई के परियोजना निदेशक अंशुल जिंदल से मिला प्रतिनिधिमंडल, जनता की सुविधा के अनुसार कट खोलने व अवैज्ञानिक कट बंद करने की उठाई मांग

 

जानकारी के अनुसार, पांच लोग कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए कार ओल्ड राजपुर रोड की तरफ ले गए। वहां ऊपर जाते ही सड़क खत्म हुई तो उन्होंने गाड़ी वापस घुमा दी। इसी बीच उनकी कार खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ छात्र संघ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री के सामने आपस में भिड़ गए छात्र, पुलिस के छूटे पसीने

 

वही मृतकों की पहचान आयुष शर्मा उम्र 30 वर्ष पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, 34/3 ब्लॉक 4 तेग बहादुर रोड और अवनी कुकरेती उम्र 29 वर्ष पुत्री आशीष कुकरेती, 82/1 रजनी कुंज सोलागढ़ रोड के रूप में हुई है।

 

वहीं, सागर नरूला उम्र 29 वर्ष पुत्र गुलशन कुमार निवासी बी- 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट उम्र 33 वर्ष पुत्र केओ बिष्ट, 30/2 कालिदास रोड देहरादून, ईशा उम्र 28 वर्ष पुत्री राकेश निवासी 91/B चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (बड़ी खबर) यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, कार के उड़े परखच्चे, गंभीर रूप से घायल शिक्षक को हल्द्वानी चिकित्सालय में किया भर्ती।