उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- नई कार खरीदने के जुनून में पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना, भवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

नैनीताल जिले की भवाली कोतवाली पुलिस ने घर से हुई लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चोरी किए गए 12 तोला सोने के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है, शत-प्रतिशत बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने मामले में 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

नई कार खरीदने के लिए रची चोरी की साजिश

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि वह चोरी किए गए सोने के आभूषणों को बाजार में बेचकर अपने लिए नई कार खरीदना चाहता था। नई गाड़ी खरीदने के जुनून में उसने अपने ही पड़ोसी के घर को निशाना बनाया और वहां से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून कैबिनेट के बड़े फैसले: पूर्व सैनिकों के लिए ‘वीर उद्यमी योजना’, ई-व्हीकल पर ब्याज छूट और गेहूं खरीद नीति को मंजूरी

 

 

महिला ने दर्ज कराई थी चोरी की शिकायत

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को पीड़िता उमा लटवाल, पत्नी स्वर्गीय नारायण सिंह लटवाल, निवासी ग्राम गैराडी लटवाल, थाना भवाली ने कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

 

 

पीड़िता ने बताया था कि उनके घर से लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में मु.अ.सं. 33/2026 के तहत धारा 305 बीएनएस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, लोगो ने आरोपी का सिर मुंडवाकर पोती कालिख, बाजार में घुमाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 

सुरागरसी-पतारसी से आरोपी तक पहुंची पुलिस

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर भवाली कोतवाली पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए सुरागरसी-पतारसी शुरू की। पुलिस टीम ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

 

 

पुलिस ने गांव के ही 20 वर्षीय युवक जितेन्द्र सिंह लटवाल उर्फ जित्तू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए पूरे 12 तोला सोने के आभूषण बरामद कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आग सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी समीक्षा: फायर हाइड्रेंट्स की जमीनी जांच को संयुक्त समिति गठित

 

 

चोरी का पूरा माल बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

 

भवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के पूरे सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए।