उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी GMOU बस, चार महिलाएं घायल

पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल क्षेत्र में GMOU की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में 15 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ठिठुरन के लिए हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी पर यह है अपडेट

 

पुलिस के अनुसार यह हादसा रिखणीखाल क्षेत्र के तोल्यू डाडां के पास हुआ। कोटद्वार से धुमाकोट जा रही GMOU की बस (संख्या UK12 PB-0179) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि राज्य में सेब की खेती और कीवी मिशन को बढ़ावा देने की बात की, पढ़े पूरी खबर।

 

घायल यात्रियों की पहचान सरला देवी (57), विद्या देवी (81), विमला देवी (60) और शिल्पा देवी (29) के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम उम्मेदु बाखल, तोल्यू डाडां, रिखणीखाल के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 17 स्थानो पर नो पार्किंग जोन घोषित, पढ़े पूरी खबर

 

रिखणीखाल थाने के एसओ अकरम अंसारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।