उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गुलदार का कहर: मकर संक्रांति पर युवक को घसीटकर झाड़ियों में ले गया, आधा खाया शव मिला

पौड़ी गढ़वाल जिले में गुरुवार को गुलदार ने एक युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मकर संक्रांति के दिन सुबह नहाने गए युवक को गुलदार पीछे से झपटा मारकर झाड़ियों में घसीटते हुए ले गया। कुछ घंटे बाद युवक का आधा खाया हुआ शव मिलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

यह घटना इडवाल्स्यूं पट्टी क्षेत्र के बाड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह सुबह करीब छह बजे मकर संक्रांति के अवसर पर पानी के धारे में स्नान करने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। गुलदार युवक को खींचते हुए झाड़ियों में ले गया, जहां उसकी जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के पंत पार्क में युवकों के बीच चले लात घुसे, हुआ वीडियो वायरल, पुलिस ने सभी को नियमों के दायरे में रहने की दी हिदायत...

 

स्थानीय निवासी भास्कर बहुगुणा ने बताया कि लक्ष्मण सिंह अकेले ही नहाने गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो साथियों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान पानी के धारे के पास खून के धब्बे और गुलदार के पंजों के निशान मिले। कुछ दूरी पर झाड़ियों में युवक का आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ। गुलदार ने युवक का सिर और सीना खा लिया था, वहीं रास्ते में शरीर के कुछ टुकड़े भी मिले।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- गौला नदी से खनन सामग्री ला रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बिन्दुखत्ता निवासी युवक को मेरी टक्कर, गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती

 

बताया जा रहा है कि मृतक नेपाल मूल का रहने वाला था। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और गुलदार को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर: उत्तरकाशी-टिहरी में लैंडस्लाइड, रुड़की में जलभराव, 7 जिलों में स्कूल बंद; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 

गौरतलब है कि पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के हमले की यह पहली घटना नहीं है। करीब एक महीने पहले थाना लैंसडाउन क्षेत्र के ग्राम शेरोबगड़ सैंधीखाल में गुलदार ने 60 वर्षीय महिला उर्मिला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह को अपना निवाला बना लिया था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत बनी हुई है।