उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते अब इस जिले में कल की छुट्टी के आदेश जारी।

उधम सिंह नगर न्यूज़– भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनांक 22 से 26 अगस्त 2023 तक अगले 05 दिनों हेतु जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23-08-2023 को जनपद ऊधम सिंह नगर हेतु रेड अर्लट जारी किया गया है। जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने छात्र / छात्राओं के जीवन सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुये जनहित में समस्त ऑगनबाड़ी / मिनी ऑगनबाडी केन्द्र, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) दिनांक 24-08-2023 (वृस्पतिवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी टीचरों के लिए आया नया फरमान, 50 घंटे का डिजिटल प्रशिक्षण अनिवार्य नहीं तो होगा ऐक्शन

ऐसे विद्यालय जिनमें परीक्षायें संचालित है वह अपने समयानुसार संचालित किये जायेगें। आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों में प्रबन्धन / प्रधानाचार्य की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की सुंसगंध धारों के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जमानत पर छूटे दरिंदे ने फिर दिखाई अपनी हैवानियत, दो मासूम बच्चियों के सामने करने लगा ऐसी हरकत, कि बुलानी पड़ी पुलिस

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।