उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़- न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ लालकुआं पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बिंदुखत्ता पुलिस चौकी की टीम ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दो अभ्यस्त वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) और धारा 82 CrPC के तहत आदेशिका जारी थी।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और न्यायालयों से जारी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  "मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और आप भी", बधाई हो!

 

 

इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम लंबे समय से दोनों वारंटियों की तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (रेलवे ब्रेकिंग) दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली जाने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, पढ़ें संचालन से संबंधी पूरी जानकारी

 

 

पुलिस के अनुसार, न्यायालय द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के मामले में दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसके साथ ही धारा 82 CrPC के तहत उद्घोषणा/आदेशिका की तामीली की प्रक्रिया भी की जा रही थी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह और जसविन्दर पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी धौरा डैम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में एक बार फिर चलेगा अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का पीला पंजा, आदेश हुए जारी

 

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह और कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे। नैनीताल पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।