उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

दिवाली की सुबह PAC कैंपस में मिला जवान का शव, शरीर पर धारदार हथियार के निशान; मौत की गुत्थी उलझी

रुद्रपुर न्यूज़– उत्तराखंड में दिवाली के दिन पीएसी के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रुद्रपुर स्थित 46वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रविवार सुबह 25 वर्षीय जवान विष्णु कुमार का शव मिलने से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। जवान के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान होने की बात सामने आने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ में अनियंत्रित हुआ यात्रियों को ला रहा हेलीकॉप्‍टर, अटक गईं सांसें, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखे वीडियो

 

 

 

छह महीने से चल रही थी ट्रेनिंग

जानकारी के अनुसार, विष्णु कुमार पिछले छह महीने से 46वीं वाहिनी पीएसी में रहकर ट्रेनिंग ले रहे थे। उनका परिवार हरिद्वार में रहता है। ट्रेनिंग के चलते वह इस बार दिवाली पर घर नहीं जा सके थे। मृतक के पिता हरीश राम ने बताया कि शनिवार देर शाम उनकी बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य लग रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ हादसे के बाद छात्र की आत्महत्या के मामले में आया नया मोड़, पिता ने चार लोगों पर लगाए संगीन इल्‍जाम, पुलिस ने जांच की शुरू

 

 

 

पिता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले में आशंका जताई है। हालांकि, उनका कहना है कि रुद्रपुर पहुंचकर शव देखने के बाद ही वह स्थिति के बारे में कुछ कह सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहाँ मिलावट खोरी पर आज कमिश्नर दीपक रावत की बड़ी कार्यवाही, इन जगह मारा छापा

 

 

साथियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

मामले की जांच पंतनगर पुलिस कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जवान के साथ रहने वाले साथियों से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल जवान की मौत के पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।